चतरा, दिसम्बर 30 -- टंडवा निज प्रतिनिधि नये साल 2026 में पिकनिक स्पॉट के रूप में टंडवा का चुन्दरु धाम का सूर्य मंदिर परिसर और सराढू का धोरधरवा चट्टान गुलजार होगा। अभी से ही सैलानी पिकनिक मना कर आनंद उठा रहे हैं। टंडवा के धरोहर में ऐसे तो कयी जगह सैलानियों का जमावड़ा होता है पर उक्त स्थलों पर पिकनिक का आनंद अलग है। सूर्य-मंदिर का चुन्दरु नक्काशीदार चट्टान आकर्षित करता है।वहीं नववर्ष पर सूर्य-मंदिर में पूजा अर्चना भी होती है। इसके अलावा मगध आम्रपाली से प्रभावित सराढू का धोरधरवा चट्टान युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। सात फीट से गिरता झरना आकर्षण उत्पन्न करता है। इसके अलावा तीस फीट की चौड़ी नदी चट्टानों के बीच महज दो फीट की सिकूड कर हो जाती है। वहीं सदावह नदी, गोंदा नदी से लेकर एनटीपीसी का अटल स्मृति स्थल सैलानियों का बरबस आकर्षित कर रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.