गढ़वा, जनवरी 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नया साल जिलेवासियों के लिए बेहतरी और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद लिए है। नये साल में जहां अंतराज्यीय कनेक्टिविटी सुधरने की उम्मीद है। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी निकाय के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं से लेकर अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक सुधार होने की उम्मीद लोग रख रहे हैं। ::बॉक्स::स्वच्छ और सुंदर शहर बनने की उम्मीद सूबे के अंतिम छोर और तीन राज्यों बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित गढ़वा को गेटवे ऑफ झारखंड के नाम से भी जाना जाता है। उक्त राज्यों के वाहन शहरी क्षेत्र से होकर गुजरती हैं। ऐसे में नए साल में स्वच्छ और सुंदर शहर के तौर पर अन्य राज्यों में छवि बन सकती है। निकाय चुनाव होने के बाद शहरों की छवि अलग रूप में होने की उम्मीद है। जिलांतर्गत तीन नगर निकाय हैं। उनमें गढ़वा नगर परिषद के अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.