शामली, दिसम्बर 30 -- नये साल के अवसर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। किसी भी प्रकार के हुड़दंग या अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। मंगलवार देर शाम सीओ सिटी अपेक्षा निंबाडिया के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। पैदल मार्च शहर कोतवाली से प्रारंभ होकर अग्रसेन पार्क, वर्मा मार्केट, फव्वारा चौक, विजय चौक, कैराना रोड, कबाडी बाजार, बडा बाजार, गांधी चौक और शिव चौक से होकर संपन्न हुआ। इसके साथ ही पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न होटलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए होटल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नये साल के जश्न में...