गढ़वा, जनवरी 1 -- भंडरिया/बड़गड़, प्रतिनिधि। नववर्ष पर बड़गड़ और भंडरिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न जगहों पर उत्साह और उल्लास के साथ नये साल का जश्न मनाया गया। बड़गड़ प्रखंड अंतर्गत हड़वार नदी पिकनिक स्पॉट सैलानियों की भीड़ से गुलजार रहा। वहीं भंडरिया प्रखंड के सभी पिकनिक स्पॉट भी नववर्ष पर गुलजार रहे। पिकनिक स्पॉट में लोग दूर-दूर से पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। लोगों ने पिकनिक स्पॉट में अच्छे-अच्छे पकवान बना-खाकर खुशियां मना रहे थे। प्रखंड के कोरैडेवा घाट, मंडल डैम, चरकी पत्थर, कनहर नदी, रेघवा नाला, डूमर पानी, रेघवा डैम सहित कई पिकनिक स्थलों में अपने-अपने टोलियों के साथ पहुंचे थे। कई लोगों की टोली डीजे के साथ पिकनिक स्पॉट पहुंचा था। पिकनिक मनाने वाले लोगों को नाचते गाते व खुशियां मनाते देखा गया। नव वर्ष पर आधी रात्रि से ही लोगों के मोबाइल की...