लोहरदगा, अप्रैल 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।समाहरणालय सभाकक्ष, लोहरदगा में सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सभी कार्यालय प्रधानों के साथ बैठक की। इसमें डीसी ने सभी संबंधित कार्यालय प्रधानों को नये समाहरणालय भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। अपने भवन में संचालित कार्यालयों को छोड़ सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों को नये समाहरणालय भवन में कमरा आवंटित कर दिया गया है। बैठक में कार्यालयों को आवंटित किये गये कमरा और अन्य विषयों पर चर्चा हुई। भवन प्रमण्डल को अधूरे कार्य पूर्ण करने और आवश्यक साइनेज लगाये जाने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही, समाहरणालय परिसर में हाईमास्ट लगाये जाने के लिए अग्रेतर कार्रवाई का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। यह भी पढ़ें- डीएसई कार्यालय के लिपिकों के कार्यो में किया गया फेरबदल बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र...