संभल, अप्रैल 4 -- जनपद में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से हो चुकी है। सत्र शुरू होते ही अभिभावक अपने बच्चों के लिए किताबें और कॉपियां खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों की मनमानी और सीमित दुकानों पर ही कोर्स उपलब्ध होने के कारण अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों ने अपनी किताबों के लिए चुनिंदा दुकानों को ही अधिकृत कर रखा है। जहां एक ही जगह कई स्कूलों का कोर्स मिल रहा है। इससे भीड़ बढ़ रही है और अभिभावकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही विकल्प न होने के कारण उन्हें मनमाने दामों पर किताबें खरीदनी पड़ रही हैं। स्कूलों द्वारा कोर्स में केवल तीन से चार किताबें ही एनसीईआरटी की रखी गई हैं। जबकि बाकी अधिकांश किताबें निजी प्रकाशनों की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.