उरई, मार्च 26 -- उरई। एक अप्रैल से नए शिक्षण सत्र की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग तेजी से जुटा हुआ है। 3 साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों को बाल वाटिका में और 6 साल की आयु के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग अभिभावकों को जागरूक कर रहा है। वहीं जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी परिषदीय स्कूलों में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। कहा कि नए सत्र के पहले दिन उत्सव के रूप में विद्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुंदर, बच्चों का स्वागत रोली एवं फूल-मालाओं से करें। एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले शैक्षिक सत्र के दृष्टिगत स्कूल चलो अभियान को प्रभावी रूप में संचालित करने को डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को केवल औपचारिकता न मानते हुए इसे जन-जन तक पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.