नये विवि एक्ट के खिलाफ आज छात्र-अभिभावक संवाद
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नये विवि एक्ट के खिलाफ बीआरएबीयू के शिक्षक शनिवार को छात्र-अभिभावक संवाद करेंगे। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो.ललन कुमार झा, राजीव कुमार व राम कुमार ने अपील की है कि शनिवार को विश्वविद्यालय के विभागों व महाविद्यालयों में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी छात्रों व अभिभावकों से संवाद करें और प्रस्तावित विधेयक के संदर्भ में विश्वविद्यालय व महाविद्यालय की स्वायत्तता की आवश्यकता एवं महत्त्व से अवगत कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.