संभल, अप्रैल 1 -- नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय हो गया है। एक अप्रैल से कई जरूरी सेवाओं और वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो गई है। जिससे दैनिक जीवन का खर्च बढ़ने वाला है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जरूरतें भी अब महंगी हो गई हैं। कई आवश्यक दवाओं के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जिनमें बुखार, दर्द और संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। पैरासिटामोल जैसी आम दवाओं से लेकर विभिन्न एंटीबायोटिक्स, एनीमिया की दवाएं, विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्स तक की कीमतों में इजाफा किया गया है। हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी प्रतिशत के लिहाज से बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन रोजमर्रा में उपयोग होने वाली दवाओं के महंगे होने से इसका असर सीधे आम आदमी पर पड़ेगा। खासकर उन परिवारों के लिए यह स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर...