चतरा, दिसम्बर 29 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नये वर्ष 2026 के आगमण के साथ ही चतरा जिलेवासियों को नियमित पेयजलापूर्ति की उम्मीदे बढ़ी है। क्योंकि जिले में नलजल योजना शुरू होने की उम्मीद है। वैसे वर्ष 2025 में सभी क्षेत्रों में पाईप तो बिछा दिया गया है, लेकिन पेयजलापूर्ति शुरू नहीं की गयी है। नल जल योजना के तहत वर्ष 2025 में इस योजना को चालू करना था, लेकिन किसी कारण वश यह शुरू नहीं हो पाया है। चतरा जिला मुख्यालय का कई वार्ड ड्राइजोन घोषित किया हुआ है। जिस कारण यहां पेयजल की भारी समस्या रहती है। गर्मी के समय में पेयजल के लिये हाहाकार मचा रहता है। चतरा जिला मुख्यालय को पेयजल का सप्लाई के लिये हेरू डैम और लक्षणपूर डैम से पानी की सप्लाईहोती है। गर्मी के समय में ये दोनों डैम जवाब दे जाते हैं। पूरी तरह से यह सुख जाता है, जिससे यहां के लोग त्राहि...