पटना, मार्च 14 -- हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बिहार के 43वें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन के शपथ ग्रहण पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सय्यद अता हसनैन ने भारतीय सेना में लंबे समय तक अपनी उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से देश की सेवा की है। उनका व्यापक अनुभव, प्रशासनिक समझ और दूरदर्शिता बिहार जैसे बड़े और महत्वपूर्ण राज्य के लिए निश्चित रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...