नये मालभाड़े को लेकर ट्रक यूनियन की हड़ताल शुरू
बस्ती, जून 26 -- साऊंघाट। जिले के रेलवे मालगोदाम पर माल ढुलाई के नये भाड़े को लागू कराने की मांग को लेकर ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर एसो. ने गुरुवार से हड़ताल शुरू कर दी। ट्रक मालिकों ने वर्ष 2011 की दरों पर माल ढुलाई करने से इनकार करते हुए मालगोदाम पर अपने वाहन खड़े कर दिए, जिससे उर्वरक व सीमेंट की ढुलाई प्रभावित होने लगी है। एसो. के अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल ने बताया कि ट्रक मालिक लंबे समय से भाड़े में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2020 तथा 15 फरवरी 2025 को व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच 13 प्रतिशत भाड़ा वृद्धि पर सहमति बनी थी, लेकिन व्यापारियों ने इसे लागू नहीं किया। उनका आरोप है कि बढ़ती लागत, डीजल कीमतों, बीमा, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र व वाहनों के रखरखाव का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि ढुलाई पुराने भाड़े पर कराई जा रही है। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.