सोनभद्र, अगस्त 8 -- सोनभद्र। राजकीय हाईस्कूल सुकृत के नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. सदानन्द तिवारी ने शनिवार को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे निवर्तमान प्रधानाध्यापिका कुसुम अपर्णा के स्थान पर नियुक्त किये गये हैं। कार्यभार संभालने के बाद नये प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और शैक्षणिक स्तर को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। डॉ.सदानन्द तिवारी ने कहा कि इस संस्थान का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और आधुनिक शिक्षा तकनीकों के माध्यम से सीखने के माहौल को और बेहतर बनाना है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शिक्षक-अभिभावक परिषद का गठन

हिंद...