चतरा, अप्रैल 28 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली 20 वें पीओ सत्येंद्र सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान पीओ मो0 अकरम से कार्यभार लिया। इधर नये पीओ ने सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के साथ एक परिचय बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें संघ के पदाधिकारियों ने परियोजना पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और संघ की डायरी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्करों की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के मंत्री सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड मेंबर मुकेश कुमार, आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के संरक्षक अनुप खन्ना, क्षेत्र के सचिव संजय कुमार, परियोजना अध्यक्ष पंकज कुमार, झारखंड ग्रामीण कल्याण मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री रमेश वर्मा, ओम, गणपति कुमार, श्याम सुंदर गुप्ता, रवि कुम...