नये नियमों ने डीएपी, यूरिया वितरण में फंसाया पेंच
देवरिया, जुलाई 20 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खरीफ सीजन में धान की फसल में डालने को किसानों को डीएपी और यूरिया खाद लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे किसान, बटाईदार और रेहन पर खेत लेकर खेती करने वाले किसानों को समितियों से खाद मिलना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में उन्हें बाजार से अधिक कीमत पर खाद खरीदना पड़ रहा है।सरौरा निवासी किसान जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने खेती के लिए कुछ जमीन रेहन पर ली है, लेकिन सरकारी नियमों के तहत उन्हें खेत में डालने को डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है। खेती का पूरा खर्च वहन करने के बावजूद खाद प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। बरेठा निवासी विनय मिश्रा ने बताया कि नए नियमों के कारण खाद लेने की प्रक्रिया जटिल हो गई है। करौदी निवासी द्वारिका यादव ने भी खाद वितरण व्यवस्था में आ रही दिक्कतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.