बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- राजगीर, निज संवाददाता। अनूप कुमार स्पेशल पलामू एक्सप्रेस नये नंबर के साथ सोमवार से नियमित रूप से संचालित होने लगी है। यह पुराने समय पर चलेगी। जहां पहले रुकती थी, उन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने सोमवार को राजगीर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया। राजगीर से पटना के बीच यह ट्रेन नये नम्बर से एक्सप्रेस के रूप में नियमित चलेगी। पटना से आगे यही रैक पलामू एक्सप्रेस बनकर बरकाकाना तक जाएगी। सांसद ने कहा कि यह ट्रेन सेवा आम जनता के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी। इससे राजगीर, नालंदा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को झारखंड तक बेहतर और सुगम रेल संपर्क उपलब्ध होगा। इस अवसर पर नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद जीरो देवी, जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुवेन्द्र राजवंशी, स्टेशन प्रबंधक शशिभूषण सिन्हा आदि मौजूद...