इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इटावा, संवाददाता। इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि यदि उनके डिजिटल सिग्नेचर अब वैध नहीं रहे हैं तो वे नये डिजिटल हस्ताक्षर बनवाएं और कामकाज को तेजी से करें। इन दिनों छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है और इसमें कुछ स्थानों पर डिजिटल हस्ताक्षर को लेकर कठिनाई आई है। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने सभी प्रधानाचार्य से कहा है कि वह दूसरे डिजिटल हस्ताक्षर बनवाएं और इस कामकाज को जल्द निपटाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी डाटा लंबित नहीं दिखना चाहिए। सभी डाटा समय से निस्तारित किया जाए और जो आवेदन निरस्त करने योग्य हैं उन्हें निरस्त किया जाए। इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से भी संपर्क करने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस...