पटना, फरवरी 18 -- राज्य के डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में खुलने वाले डिग्री कॉलेजों में पहले शैक्षणिक सत्र से 16 विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। हर कॉलेज में 44 शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी होंगे। इसमें प्रधानाचार्य सहित 32 शिक्षक और 12 शिक्षकेत्तर कर्मचारी होंगे। नियमित नियुक्ति होने तक शिक्षकों की व्यवस्था संबंधित विश्वविद्यालयों की ओर से की जाएगी। डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में खुलने वाले डिग्री कॉलेजों में आगामी एक जुलाई से पहले शैक्षणिक सत्र 2026-30 से पढ़ाई शुरू होनी है। सात निश्चय तीन के चौथे निश्चय उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो। अभी भी राज्य के सभी 534 प्रखंडों में से 211 प्रखंडों में कोई भ...