नये डिग्री कॉलेजों में दर्शनशास्त्र की हो पढ़ाई
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर। बिहार में नवसृजित 208 स्नातक स्तरीय (डिग्री) महाविद्यालयों में दर्शनशास्त्र विषय में पद सृजन एवं नियुक्ति की मांग को लेकर अखिल भारतीय दर्शन परिषद एवं दर्शन परिषद, बिहार के बैनर तले शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उच्च शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग, राजभवन सचिवालय सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मूल्यपरक शिक्षा के इस दौर में दर्शनशास्त्र जैसे मूलभूत विषय की उपेक्षा बिहार की गौरवशाली बौद्धिक विरासत के विपरीत है। इस अवसर पर बिहार दर्शन परिषद के महासचिव प्रो. श्यामल किशोर, अखिल भारतीय दर्शन परिषद के महासचिव प्रो. किस्मत कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.