मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में नये खुले डिग्री कॉलेजों में एक जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेजों के विकास के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।महाविद्यालय को एक जुलाई से पठन पाठन शुरू करने, भवनों की मरम्मत से लेकर आवश्यक संसाधनों से संपन्न करने हेतु जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने शुक्रवार को प्राचार्यों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डिग्री कॉलेज संचालित करने के लिए विद्यालयों का चयन कर लिया गया। इन विद्यालयों में भवन मरम्मत, फर्नीचर, शैक्षणिक संसाधन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी ताकि निर्धारित तिथि से नियमित पठन-पाठन शुरू हो सके।जिलाधिकारी यह भी पढ़ें- 10 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों का संचालन एक जुलाई से ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे स...