आरा, अगस्त 18 -- आरा, निज प्रतिनिधि । इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी किया गया है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि यह कार्यक्रम 25 अगस्त सोमवार को पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में आयोजित होगा। मालूम हो कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 15 राजकीय डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य और कार्यरत संविदा सहायक प्राध्यापक शामिल होंगे। सभी प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों को कार्यक्रम में अपने पहचान पत्र एवं नियुक्ति पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और निदेशक को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेजों में प्रोफेसर और एसो. प्रोफेसर ही बनेंगे प्राचार्य विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम से नए शिक्षक...