वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान वाराणसी चैप्टर की ओर से गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नदेसर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीएस सुरेश पांडेय ने कंपनी संशोधन बिल 2026 पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी सचिवों को इस एक्ट पर अपडेट रहना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर चेयरमैन नीरज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि कंपनी संशोधन बिल 2026 कंपनी सचिवों के लिए काफी महत्वपूर्ण विषय है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अजय जायसवाल, नमिता उज्ज्वल, अमित कुमार, शशांक दुबे, शुभम श्रीवास्तव, सुशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.