बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- कई प्रतिनिधियों को बदलना पड़ सकता है क्षेत्र, 10 साल बाद नया रोस्टर फोटो: जिला परिषद: जिला परिषद प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। 2026 के अंत में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अभी से सरगर्मी बढ़ गयी है। अभी चुनाव के पांच से छह माह शेष है। पंचायत चुनाव की सरगर्मी की खास बजह अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा व महिला सीटों का आरक्षण है। इसमें इस बार बदलाव होना है। नये आरक्षण के लागू होने पर जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति व सरपंच पद की सीटों में भी बदलाव हो सकता है। इससे कई जनप्रतिनिधियों को अपना क्षेत्र बदलना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण की राह में बड़ा अड़ंगा, परिसीमन से चिंतित INDIA गठबंधन संसद में करेगा विरोध 10 साल बाद नया रोस्टर बन रहा है। आरक्षण रोस्टर निर्धारण को लेकर पंचायत विभा...