बेगुसराय, जनवरी 19 -- गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे कॉलोनी समेत आसपास बनायी जा रही पीसीसी सड़कों के किनारे मिट्टी भराई कार्य नहीं हो रहा है। इसके कारण खासकर वाहन चालक सहमे रहते हैं। कभी भी वाहन असंतुलित होने से बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। समाजसेवी मो. दानिश महबूब, मो. सरफराज, मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, लाल बहादुर महतो, सुरेन्द्र कुमार, कुमार विनीताभ, धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि ने रेलवे विभाग और बीहट नगर परिषद प्रशासन से इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने रोड किनारे फ्लैंक के गड्ढे को जल्द से जल्द भरवाने की मांग भी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.