चतरा, मई 31 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी के चट्टी बारियातू समेत अन्य कोल माइंस से कोयला डिस्पैच को लेकर रेलवे विभाग टंडवा के आठ गांवों के 231 एकड़ जमीनो का अधिग्रहण किया है। इसमें उरदा गांव में 65 एकड़, फुलवरिया 0.80, टेकठा 4 एकड़, कबरा 108, खधैया 4 , वृन्दा 3, सिसय 11 तथा कढमदीरी गांव के 32 एकड़ जमीनें शामिल हैं। बताया गया कि शिवपुर साइडिंग से जोड़ने के लिए रेलवे उरदा से धनगड़ा के बीच एक नयी रेलवे लाइन का निर्माण करेगी। जमीन अधिग्रहण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। दरअसल कोयले खदानों की कोरिडोर होने के कारण रेलवे लूप लाइन बनायेगी। यह भी पढ़ें- नवादा-पावापुरी रेल लाइन: धार्मिक पर्यटन और व्यापार को लगेंगे पंख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...