कोडरमा, दिसम्बर 22 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने खेती की नई तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए खेती करने के लिए प्रेरित किया और फसल बीमा प्रत्येक किसान का करने के अपील की। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक के. राय द्वारा फसल सुरक्षा कीट प्रबंधन बीज उपचार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक उमाशंकर पांडे द्वारा विभाग में चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संतोष कुमार सिंह द्वारा मंच संचालन करते हुए योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिल देव, जन सेवक, किसान मित्र व जेएसएलपीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.