नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Apple ने अपने नए आईफोन के तौर पर भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल को लॉन्च कर दिया है। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। अगर आप कोई पुराना आईफोन चला रहे हैं और नए मॉडल में अपग्रेड करने का प्लान कर रहे हैं, तो रुक जाइए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐप्पल ढेर सारे पुराने आईफोन में लेटेस्ट अपडेट के जरिए नए फीचर्स पहुंचाने वाला है। दरअसल, ऐप्पल ने आखिरकार अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 27 की ग्लोबल उपलब्धता का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को अपने 'Surprise and Shine' इवेंट के दौरान इसके रिलीज शेड्यूल की घोषणा की और बताया कि iPhone यूजर्स कब इसके लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड कर सकेंगे। यह घोषणा ऐप्पल द्वारा WWDC 2026 में iOS 27 की पहली झलक दिखाने के लगभग तीन मह...