कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर देहात। कड़ाके की ठंड व शीतलहर के बीच मंगलवार को खानपुर खडंजा स्थित भगवान परशुराम मंदिर में राज्यमंत्री एवं पूर्व सांसद ने नया साल बुजुर्गों के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत रनियां मंडल के लगभग 10 हजार जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। साथ ही खिचड़ी और चाय की भी समुचित व्यवस्था की गई। मंगलवार को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने बुजुर्गों को कंबल प्रदान किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कहाकि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना ही सच्चे अर्थों में विकास और संस्कार का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों को राहत देने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। राज्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.