गया, दिसम्बर 30 -- नए साल-206 के स्वागत की तैयारी में शहर जुटा है। जिले में प्रसिद्ध मंदिर, पिकनिक स्पॉट से लेकर घर व बाजार में तैयारी चल रही है। शहर में पिकनिक स्पॉट से काफी अधिक भीड़ प्रमुख मंदिरों में होगी। प्रसिद्ध दो प्रमुख विष्णुपद और शक्तिपीठ मां मंगलगागौरी मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ेगा। बगला स्थान, बागेश्वरी मंदिर, रामशिला,शीतला व दु:खहरिणी मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन को आएंगे। विष्णुपद में सफाई से लेकर सुरक्षा पर विशेष नजर विष्णुपद में नए साल की सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। मौसम ठीक रहा तो करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालु आएंगे। भीड़ को ध्यान में रखकर तैयारी रहेगी। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल व सचिव गजाधर लाल पाठक ने बताया कि विशेष रूप से सफाई की जाएगी। अतिरिक्त सफाईकर्मी ...