गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। रामगढ़झील का आकर्षण और बढ़ाने के लिए जीडीए 1700 मीटर लंबे नया सवेरा फेज-दो में भी म्यूजिकल फाउंटेन के साथ अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो संचालित करेगा। परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।1000 मीटर लंबे नया सवेरा फेज-01 पर लाइट एंड साउंड शो पहले से संचालित है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अब फेज-02 में और अधिक भव्य एवं आधुनिक व्यवस्था विकसित करने की योजना बनाई गई है। परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक आधारित म्यूजिकल फाउंटेन, सिंक्रोनाइज्ड लाइटिंग सिस्टम और आकर्षक साउंड इफेक्ट लगाए जाएंगे। प्राधिकरण जल्द ही परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...