गाजीपुर, जून 8 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में जमीनों के नए सर्किल रेट जारी कर दिए गए हैं जो सोमवार से प्रभावी हो गया है। नए रेट के अनुसार अचल संपत्तियों की दरों में तहसीलवार औसतन 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। कलक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि बढ़े हुए रेट से सबसे ज्यादा फायदा भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को होगा, उन्हें नए सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा मिलेगा। साथ ही सरकार का भी राजस्व बढ़ेगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि गाजीपुर में अचल सम्पत्तियों की दरों में तहसीलवार औसतन 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। उप निबन्धक कार्यालय, सदर, मुहम्मदाबाद, जमानियां, सैदपुर, जखनिया, कासिमाबाद और सेवराई तहसील में नगरीय, अर्धनगरीय, ग्रामीण क्षेत्रों में मूल कीमतों, कृ...