भदोही, जनवरी 28 -- ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में नया सत्र शुरू होने के पूर्व ही पुस्तकों को भेजनें का कार्य शुरू हो जाएगा। शासन स्तर से किताबों का खेप आना शुरू हो गया है। इन किताबों को बीआरसी ज्ञानपुर में उतारकर सुरक्षित रखा जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया की परिषदीय स्कूलों में अप्रैल माह से नया सत्र शुरू होगा। ऐसे में शासन से प्रिंट हुई किताबों का खेप आने लगा है। अब तक कक्षा एक से आठवीं तक के 50 हजार से ज्यादा किताब आ चूका है। इन किताबों को निर्धारित तिथियों के अनुसार संबधित स्कूलों में भेज दिया जाएगा। बताया कि जिले में 885 परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में सवा लाख से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में पांच हजार से ज्यादा शिक्षक बढ़ाने का काम कर रहे हैं। परिषदीय स्कूलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.