बोकारो, अगस्त 10 -- सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन बोकारो जिले के लगभग 1 लाख 40 हजार छात्र-छात्राओं को अब तक पोशाक, जूता-मौजा और स्वेटर के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता राशि नहीं मिली है। जबकि राशि नहीं मिलने से कई बच्चे पुराने यूनिफॉर्म में स्कूल आने को मजबूर हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे तो सामान्य कपड़ों में ही कक्षाएं कर रहे हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो गई है। जूते नहीं मिलने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी हवाई चप्पल पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं। कीचड़ और जलभराव वाले रास्तों में बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इससे पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है。

डीबीटी के माध्यम से बच्चों के बैंक खाता में जाती है पोशाक की राशि कक्षा 3 से 8 तक क...