नया सत्र: स्कूलों में लौटी रौनक, पहले दिन छात्रों का स्वागत
गुड़गांव, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले के स्कूलों में एक बार फिर रौनक लौट आई। पहले ही दिन स्कूलों में पीटीएम और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अभिभावकों और छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, यूनिफॉर्म, किताबों, समय सारिणी और स्कूल की नई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कई स्कूलों में छात्रों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं। बच्चों का तिलक लगाकर, फूलों से स्वागत किया गया और उन्हें सहज माहौल देने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। छोटे बच्चों के लिए खास तौर पर प्रवेश उत्सव मनाकर उन्हें स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया गया।इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोंडसी में संयुक्त रूप से वार्षिक परीक्षा परिणाम, मेगा पीटीएम और प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.