पटना, दिसम्बर 15 -- बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक पटना के अटल पथ स्थित महासंघ (गोप गुट) राज्य कार्यालय में हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की गई। पिछले दिनों हड़ताल के बाद हुए समझौतों व लंबित मांगों के पूर्ति के लिए महासंघ (गोप गुट) द्वारा आंदोलन करने का निर्णय बैठक में लिया गया। साथ ही, संविदा कर्मियों की सेवा स्थायीकरण व ठेका प्रथा की समाप्ति, आशा कर्मियों का 5 माह का बकाया मेहनताना भुगतान की मांग की गई। वहीं, 31 मार्च तक सभी जिलों में सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक की शुरुआत में बक्सर जिला महासंघ के सचिव महेंद्र प्रसाद एवं जनसेवक संघ के राज्याध्यक्ष रामविनय शर्मा सहित दिवंगत नेताओं को दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.