कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर। स्कूल चलो अभियान के साथ बुधवार को सत्र 2026-27 शुरू हो जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने पहले पखवाड़े का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बुधवार को सभी स्कूलों में अभियान की शुरुआत होगी। 02 अप्रैल को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक होगी। चार अप्रैल को रैलियां निकाली जाएंगी। छह अप्रैल को आउट ऑफ स्कूल बच्चों की तलाश होगी। सात को न्याय पंचायत स्तर पर रैलियां निकाली जाएंगी। 15 अप्रैल को कुल नामांकित बच्चों का ब्योरा देना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...