नवादा, अप्रैल 2 -- नवादा, निज प्रतिनिधि सरकारी स्कूलों में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को नई पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने की विभागीय कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में डीपीओ एसएसए की ओर से जिले के सभी बीआरसी को पत्र भेजा जा चुका है। जिसमें बीआरसी से स्कूलों को 10 अप्रैल तक किताबें उपलब्ध कराने को कहा गया है। बुधवार से बीआरसी से स्कूलों को किताबों का सेट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद 10 से 15 अप्रैल तक स्कूलों में पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन कर बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जाएगी। इस समारोह में जनप्रतिनिधि को आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया है। जिले में आठवीं तक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिले के प्रारंभिक स्कूलों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन कर प्रगति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.