सराईकेला, अप्रैल 9 -- सरायकेला । नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नामांकन किसी भी निजी विद्यालय में कराने से पहले उस विद्यालय की आधिकारिक मान्यता की बारीकी से जांच कर लें।सूचना के अनुसार, जिले में कई ऐसे निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं जिनके पास वैध सरकारी मान्यता नहीं है। अनजाने में इन स्कूलों में दाखिला लेने से छात्रों को भविष्य में गंभीर तकनीकी और शैक्षणिक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मान्यता विहीन स्कूलों से पढ़ाई करने पर छात्रों के प्रमाण पत्र अवैध माने जा सकते हैं और उन्हें उच्च शिक्षा या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी होगी।डीएसई ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार क...