बलिया, मार्च 15 -- बेल्थरारोड। बिजली विभाग ने बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में मार्च महीने के लिए बिजली कटौती के शेड्यूल में बदलाव किया है। नया शेड्यूल 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक एक से 12 मार्च तक सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक और शाम चार से साढ़े पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती थी। अब नए शेड्यूल के तहत सुबह साढ़े पांच से सात और दोपहर 12.15 से 01.15 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। जूनियर इंजीनियर रामविलास खरवार ने बताया कि यह परिवर्तन विद्युत लाइनों के रखरखाव, आवश्यक मरम्मत कार्यों और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.