प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज। मुबारकपुर कोटवा में बन रहे नए ईवीएम, वीवीपैट के वेयर हाउस को हस्तांतरित करने की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। 10 अक्तूबर को इसे सौंपने की तैयारी है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय से इसका विवरण मांगा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था, जिसकी आख्या जिलाधिकारी को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि कि छह अक्तूबर तक सड़क निर्माण व मरम्मत करने के लिए कहा। वेयर हाउस की दीवारों पर पुताई के लिए एक सप्ताह का समय दिया। बिजली का काम करने के लिए चार दिन का समय दिया, भूतल सहित सभी तलों पर पुताई जल्द कराने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सहायक व अवर अभियान सीएंडडीएस, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अफसर, सहायक निर्वाचन अधिकारी फूलचंद्र, प्रधान सहायक राक...