फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले में नए न्यूनतम वेतनमान को लागू करने में कंपनियों की आनाकानी लगातार जारी है, जिसके चलते कर्मचारियों का विरोध बढ़ता रहा है। वहीं श्रम विभाग के पास पिछले 10 दिनों में वेतन संबंधी करीब 15 शिकायतें पहुंची। हालांकि अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की है। बावजूद इसके प्रदर्शन जारी है।शनिवार को भी सेक्टर-59 स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कंपनी पर बढ़ा हुआ वेतन नहीं देने का आरोप लगाया। सूचना पाकर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत करवा कर कर्मचारियों को शांत कराया। औद्योगिक नगरी के विभिन्न सेक्टरों में इन दिनों रोजाना दो से तीन कंपनियों के बाहर प्...