एटा, अप्रैल 10 -- नया वित्तीय वर्ष 2026-27 प्रारंभ हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन नगर पालिका अधिकारियों की ओर से अब तक बजट बोर्ड बैठक के आयोजन की कोई तैयारी नहीं की गई है। शहर के सभी 25 वार्डों के अनेकों मोहल्लों में मुख्य सड़कों का निर्माण, नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और सफाई से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव बजट पास होने का इंतजार कर रहे हैं। नियमत: वित्तीय वर्ष के प्रथम माह यानी अप्रैल में ही बजट बोर्ड बैठक का आयोजन हो जाना चाहिए। यदि समय पर बैठक होती है, तो प्रस्ताव पास होकर शासन को भेजे जा सके। इससे समय पर प्रस्तावों को शासन की मंजूरी मिल सके। जानकार लोगों का मानना है कि यदि अप्रैल माह में बोर्ड बैठक नहीं होती है, तो आगामी महीनों में विकास कार्यों के प्रस्ताव में देरी होगी। इससे न केवल विकास संबंधी बल्कि मानसून से पहले होने वाले जरूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.