नया लेबर कानून पढ़ेंगे विधि के छात्र
कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के विधि छात्र-छात्राएं अब नया लेबर कानून पढ़ेंगे। केंद्र सरकार ने पुराने लेबर कानून को खत्म कर नया कानून लागू किया है। जिसे देखते हुए विवि प्रशासन ने एलएलबी और बीए-एलएलबी के पाठ्यक्रम में भी बदलाव कर दिया है। केंद्र सरकार ने पुराने 29 श्रम कानूनों को खत्म कर चार नए लेबर कोड (श्रम संहिताएं) लागू किए हैं। जिसका उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर लाभ मिल सके।कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा और औरैया स्थित विधि महाविद्यालय या महाविद्यालयों में संचालित विधि पाठ्यक्रम सीएसजेएमयू से संबद्ध है। अभी तक बीए-एलएलबी के पांचवें व छठवें और एलएलबी के तीसरे व चौथे सेमेस्टर में लेबर लॉ पढ़ाया जाता है। यह भी पढ़ें- नई श्रम संहिता में श्रमिकों-नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.