नया मोड़ बस स्टैंड में पानी का संकट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बोकारो, अप्रैल 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच शहर के व्यस्ततम नया मोड़ बस स्टैंड पर पेयजल की गंभीर किल्लत यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। जहां एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं बस स्टैंड परिसर में ठंडे पानी या प्याऊ की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आने-जाने वाले यात्रियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दूरदराज से आने वाले यात्री, महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई यात्रियों ने बताया कि बस के इंतजार में घंटों खड़े रहने के दौरान पानी की सुविधा नहीं होने से हालत खराब हो जाती है। यह भी पढ़ें- गर्मी का सितम: बस स्टैंड में छाया न पानी, यात्री हो रहे परेशान मजबूरी में लोगों को महंगे दाम पर बोतलबंद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.