मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- पाकबड़ा। नया मुरादाबाद में प्लॉट बेचने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी और रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाने पर फायरिंग की गई। सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला जुमेरात का बाजार निवासी इस्तेकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात पुराने थाने के पीछे रहने वाले मोबीन से हुई थी। मोबीन ने नया मुरादाबाद सेक्टर-5 में स्थित 176 वर्ग मीटर के प्लॉट का सौदा 64 लाख 41 हजार 600 रुपये में तय किया। सौदे के तहत 15 मई को पांच लाख रुपये नकद बयाना दिया गया, जबकि 26 मई को आठ लाख रुपये पत्नी शमा परवीन के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजे गए। इसके अलावा एक माह बाद सात लाख रुपये नकद और दिए गए। रजिस्ट्री के लिए छह माह की सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.