नया मुद्दा लेकर फिर मैदान में आ गए मनोज जरांगे; अब क्यों करने जा रहे मेगा-रैली, CM फडणवीस को होगी टेंशन?
जालना (महाराष्ट्र), अक्टूबर 19 -- मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने अब महाराष्ट्र के किसानों के मुद्दे पर मंगलवार को दशहरा रैली का आह्वान किया है। सोमवार को जरांगे ने साफ किया कि महाराष्ट्र में सूखे के बीच किसानों की समस्याएं उनकी दशहरा रैली का प्रमुख मुद्दा होंगी और यह रैली राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मंच नहीं बनेगी। जरांगे ने जालना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी रैली मंगलवार को नारायणगढ़ में होगी। उन्होंने कहा, ''मेरे संबोधन में किसानों की परेशानी और महाराष्ट्र का कृषि संकट प्रमुख मुद्दा होगा, न कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप। फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान, बढ़ते आर्थिक घाटे और पानी की कमी के बीच किसानों को आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए।'' जरांगे ने कहा, ''जाति या धर्म कोई भी हो, किसान की पहली पहचान मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.