बक्सर, फरवरी 10 -- फोटो संख्या- 12, कैप्सन- मंगलवार को नया भोजपुर थाना परिसर में जब्त शराब को विनष्ट करता जेसीबी। डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना परिसर में जब्त की गई 7863 लीटर अंग्रेजी शराब का मंगलवार को विनष्टीकरण किया गया। चौगाईं के सीओ गौतम कुमार की उपस्थिति में खुले मैदान में शराब को गड्ढे में डालकर जेसीबी से नष्ट किया गया, ताकि दोबारा उपयोग न हो सके। शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से की गई। प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप पहले जब्त शराब की मात्रा का मिलान किया गया, इसके बाद निर्धारित मानकों के अनुसार उसे नष्ट किया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस, उत्पाद विभाग के कर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान जब्त की गई थी। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद...