बक्सर, मार्च 14 -- डुमरांव।बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी ने नया भोजपुर के थानाध्यक्ष चंदन कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान क्राइम मीटिंग के दौरान दिया गया। एसपी ने कहा कि थानाध्यक्ष के नेतृत्व में नया भोजपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि एनएच-922 पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में थानाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.