बक्सर, फरवरी 5 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नया बाजार सब्जी मंडी से चोरों ने एक बाइक गायब कर दी। इस संबंध में बाइक मालिक की तरफ से टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नया बाजार निवासी प्रेम प्रकाश पांडेय के मुताबिक बीते मंगलवार को वे सब्जी मंडी गए थे। बाइक मंडी के बाहर खड़ी कर खुद सब्जी खरीदने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो देखा कि बाइक अपनी जगह से गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.