नया बाजार में ईंधन का हाहाकार, चार दिनों से पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, किसान और वाहन चालक बेहाल
लखीसराय, जून 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय शहर के नया बाजार और आसपास के इलाकों में पिछले चार दिनों से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत हो गई है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और जहाँ ईंधन उपलब्ध भी है वहाँ वाहनों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
पेट्रोल और डीजल की कमी कई पंपों पर वाहन चालक पेट्रोल डीजल लेने के लिये पहुंचते है तो उन्हें कर्मी नो स्टॉक बोलकर खिसका देते है जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार नया बाजार के किसी पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल दोनों ही पूरी तरह खत्म हो चुके हैं तो किसी पंप पर सिर्फ पेट्रोल ही मिल पा रहा है।
मालवाहक पहिये थमे, रेंगने लगी शहर की रफ्तार: ईंधन संकट का सबसे सीधा असर मालवाहक वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.